भारत से कश्मीर के मुद्दों पर वार्ता करना चाहता है पाक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताई इच्छा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को कहा कि उनका देश कश्मीर और अन्य मुद्दों को भारत के साथ बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है। उन्होंने कश्मीरियों के प्रति अपने समर्थन को फिर से दोहराया।

शहबाज शरीफ यह बातें कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कह रहे थे। यह दिवस हर साल कश्मीरियों के समर्थन में पाकिस्तान द्वारा मनाया जाता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “हम कश्मीर समेत सभी मुद्दों का हल बातचीत के जरिए चाहते हैं।” उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का जिक्र करते हुए कहा, “भारत को पांच अगस्त 2019 की अपनी सोच से बाहर आना चाहिए, और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा कर वार्ता शुरू करनी चाहिए।”

भारत ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान और भारत के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है, जैसा कि 1999 के लाहौर घोषणापत्र में पहले ही कहा गया था, और उस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान सहमति बनी थी।”

शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया कि वह हथियार जमा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे शांति नहीं आएगी और न ही इस क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदलेगी। उन्होंने भारत से समझदारी से काम करने की अपील की और कहा कि प्रगति का रास्ता केवल शांति है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान कश्मीरियों को उनके आत्मनिर्णय के अधिकार तक उनका नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन जारी रखेगा।”

उन्होंने कश्मीर मुद्दे का हल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव के तहत आत्मनिर्णय के अधिकार के रूप में बताया। उन्होंने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वह भारत पर दबाव डालकर कश्मीरियों को क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने भविष्य को स्वतंत्र रूप से तय करने का अधिकार दे।”

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा