प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद लगी आग, चपेट में आए कई पंडाल

प्रयागराज। महाकुंभ में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को आग लगने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि कई पंडाल आग की चपेट में आए हैं। देखते-देखते कई टेंट जलकर खाक हो गए। प्रयागराज के चटनाग घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुले क्षेत्र में लगे कुछ टेंटों में आज आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया, महाकुंभ में लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। आग महाकुंभ के झूसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास लगी है। आग की खबर मिलने के साथ ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले महाकुंभ में 19 और 20 जनवरी को आग की घटना हुई थी। रविवार 19 जनवरी को सेक्टर 19 में एक शिविर में आग लगी थी। पुआल में लगी आग तेजी से फैल गई थी और इसकी चपेट में आकर करीब 18 शिविर खाक हो गए थे। हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई थी। गीता प्रेस और अखिल भारतीय धर्म संघ द्वारा कल्पवासियों के लिए लगाए गए।

इस शिविर में आग बुझाने में करीब 15-16 गाड़ियां लगाई गई थीं। उस घटना के एक दिन बाद यानी 20 जनवरी को भी महाकुंभ में आग लगी थी। सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा के सामने श्री हरि दिव्य साधना पीठ, प्रतापगढ़ के शिविर में सुबह आग लग गई थी जिसे स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझा लिया था। उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मंगलवार देर रात पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन