प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ गिरफ्तार, देखिए क्या है पूरा मामला

सीतापुर। यहां के कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राठौड़ पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कांग्रेस सांसद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 17 जनवरी को शहर कोतवाली में एक महिला ने सांसद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं, कल यानी बुधवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राकेश राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस राजेश चौहान ने दो हफ्तों में सरेंडर करने को कहा था। राकेश राठौड़ सरेंडर करने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, सांसद शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था।

इसके पहले सीजेएम कोर्ट ने सोमवार 27 जनवरी को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। 25 जनवरी को कांग्रेस सांसद को दूसरा नोटिस जारी किया गया था। 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। मगर वह तय समय तक कोतवाली नहीं पहुंचे। इससे पहले भी एक नोटिस जारी किया गया था।

महिला का आरोप है कि सांसद बनने के बाद उन्होंने पीड़िता को अपने घर पर बुलाय। उसके साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी की वजह से कुछ दिनों तक वह पीड़िता चुप रही। इसके बावजूद कांग्रेस सांसद महिला का शोषण करते रहे।

लोकसभा चुनाव में राकेश राठौड़ ने बीजेपी के उम्मीदवार राजेश वर्मा को करारी शिकस्त दी थी। राकेश को 5 लाख 31 हजार 138 वोट मिले थे।

वहीं, राजेश वर्मा 4 लाख 41 हजार 497 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। राकेश राठौड़ पहले बीजेपी में थे। साल 2017 में सीतापुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव जीतकर वह विधायक बने थे। मगर बाद में बगावती तेवर की वजह से उन्हें बीजेपी से बाहर होना है। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश