महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार हुई सड़क हादसे का शिकार, पिता-पुत्र की मौत, चार घायल

लखीमपुर-सीतापुर। यहां हाईवे पर स्थित सरैया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के टनकपुर निवासी एक परिवार के दो सदस्य की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब परिवार के लोग महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। कार का नियंत्रण खो जाने के कारण वह बिजली के पोल से टकराते हुए गहरे गड्ढे में गिर गई।

घटना में 52 वर्षीय गोविंद आर्या और उनके 22 वर्षीय बेटे करन आर्या की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जानकी, पुत्र हर्ष, पुत्री सुमन, दामाद राहुल यादव और अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मोतीपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को हुआ जब परिवार सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर सरैया गांव के पास पहुंचा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई और फिर गहरे गड्ढे में गिर गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बचाने की कोशिश की।हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि कार चालक हादसे के बाद अस्पताल से बिना किसी सूचना के फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश