दिल्ली। वक्क बिल पर जेपीसी की बैठक खत्म हो गई है। जेपीसी में सत्ता पक्ष के 22 संशोधन को पारित किया गया। वहीं विपक्ष के सभी संशोधन को अस्वीकार किया गया। विपक्ष ने 44 संशोधन पेश किया था लेकिन उस सभी को अस्वीकार कर दिया गया।जेपीसी की अगली बैठक 29 जनवरी को होगी। जेपीसी की बैठक में आज भी हंगामा हुआ। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामा किया था।
वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया था। बीजेपी और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। हालांकि, संशोधन पेश करने वाले सदस्यों की सूची में भाजपा के किसी भी सहयोगी दल का नाम नहीं है।
वक्फ संशोधन बिल 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 8 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और इसके बाद संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके।






