पीएम आवास और आयुष्मान भारत योजनाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद, किसानों को ओर आम नागरिकों को मिल सकती है राहत

दिल्ली। बजट 2025 के घोषणा से पहले उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, खासकर सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से। महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत देने के उद्देश्य से सरकार पीएम आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत राशि बढ़ा सकती है।

पीएम आवास योजना: सब्सिडी और लोन प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव- रीयल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने और आम लोगों के लिए छत को और सुलभ बनाने के लिए सरकार पीएम आवास योजना में सब्सिडी राशि बढ़ा सकती है। इसके अलावा, शहरी क्षेत्रों में आवासीय लोन लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की घोषणा की जा सकती है, जिससे अधिक लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकें।

आयुष्मान भारत: स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अधिक आवंटन- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत भी बजट में आवंटन बढ़ाया जा सकता है, जिससे अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा सके। हाल ही में 70 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को इस योजना से जोड़ने की घोषणा की गई थी, और अब इस योजना में आवंटन बढ़ाने से इसका कवरेज और बढ़ेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि: किस्त में हो सकती है वृद्धि- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किस्त को रु 6,000 से बढ़ाकर रु 12,000 किए जाने की संभावना है। इससे किसानों को महंगाई से राहत मिल सकती है और नगदी प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा, जो कि लंबे समय से किसानों की मांग रही है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: बजट में 10% तक बढ़ोतरी- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए बजट में 10% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। पिछले साल इस योजना के लिए रु 14,800 करोड़ का फंड था, जो इस साल रु 16,100 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है।

MSME: क्रेडिट गारंटी और सस्ते कर्ज की योजना- सरकार MSME क्षेत्र के लिए अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी और कम ब्याज दरों पर कर्ज देने की घोषणा कर सकती है, जिससे छोटे व्यवसायों को और भी मदद मिल सकेगी।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश