उत्तराखंड में यहां फिर हुई बस हादसे का शिकार, पढ़िए पूरी खबर

उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यहां जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एक बस संख्या UK 7 PA 4177 आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार 30 यात्रियों में से 7 जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।

मोरी से घटना स्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व, पुलिस विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है। उक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे जिनमें से वाहन परिचालक द्वारा 17 लोगों के टिकट बनाए गए थे अन्य के टिकट बनाए जा रहे थे। जखोल से लगभग 2 किलोमीटर आगे सुन कुंडी के पास उक्त बस रोड से बाहर पलट गई, जिस कारण इसमें सवार 07 लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें CHC मोरी भेजा गया है अन्य सभी को उक्त बस से बाहर निकाल दिया गया है, अन्य सभी सामान्य है जो कि अपने-अपने गंतव्य को चले जाना बताया गया है।

जिलाधिकारी ने इस बस में सवार जखोल गांव के सुरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों से दूरभाष पर पर बात कर इस घटना और यात्रियों की कुशलता के बारे में जानकारी ली।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश