लालकुआं थानांतर्गत 4 नशा तस्करों की हुई गिरफ्तारी, 60 नशीले इन्जेक्शन तथा 52 ग्राम स्मैक बरामद

लालकुआं। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी अधीनस्थों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14-01-25 को थाना लालकुआं व जनपद SOG पुलिस टीम द्वारा थाना लालकुआँ क्षेत्र स्थित सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये गये संयुक्त चैकिंग अभियान कार्यवाही के तहत अभियुक्तगण को 60 नशीले इंजेक्शन तथा 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा- 08/21/29 NDPS act के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा दौराने गिरफ्तारी उपरोक्त नशीले इंजेक्शन चच्चा तथा शमीम निवासी बहेडी बरेली नाम के व्यक्तियों से खरीदकर लाना बताया गया है। जिसके आधार पर तस्करी के श्रोत के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नियमानुसार वैधानानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी –

1- तसलीम रजा पुत्र रजा हुसैन निवासी—इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा नैनीताल के पास से20 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 20 अद्द Avil 10 ml शीश (कुल- 40 अद्द)

2-शाहरूख पुत्र इसरार अहमद निवासी—ला0न0-17 वार्ड न0-25 थाना- वनभूलपुरा हल्द्वानी नैनीताल 10 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 10 अद्द Avil 10 ml इंजैक्शन शीश (कुल-20 अद्द) के अन्तर्गत धारा– 08/22/29 NDPS Act

3- मौ0 शौएब पुत्र तनवीर अहमद मूल निवासी– मोहल्ला शेखुपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी—इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा के पास 24 ग्राम शुद्ध वजन स्मैक।

4- मौ0 रिजवान उर्फ मंत्री पुत्र बसरूद्दीन R/O इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास, वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा ( नैनीताल) के पास से 28 ग्राम स्मैक शुद्ध वजन (दोनो अभियुक्तगणो के पास से कुल-52 ग्राम स्मैक किमत- 15 लाख 60 हजार रू0)अभियुक्तगण मौ0 रिजवान, मौ0 शाहरूख तथा तसलीम रजा पूर्व में भी NDPS act के अन्तर्गत जेल जा चुका है। जिनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम-

1. वरि0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह कोतवाली लालकुआं।

2. SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौर।

3. हे0कानि0 ललित कुमार-SOG

4. कानि0 आनन्द पुरी, थाना लालकुआं।

5. कानि0 जय कुवंर राणा थाना लालकुआं।

6. कानि0 कमल बिष्ट, थाना लालकुआं।

7. कानि0 संतोष बिष्ट- SOG।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन