सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाई स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि

हल्द्वानी। प्रख्यात विचारक, समाज सुधारक एवं पर्वतीय अंबेडकर के रूप में विख्यात स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि को कांग्रेस द्वारा “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय टम्टा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी ने पहाड़ में सामाजिक चेतना जगाने का जो कार्य किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा है, और इसे धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि टम्टा जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता एवं समान अवसर की दिशा में कार्य करे।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि “सामाजिक न्याय दिवस” मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में इस दिवस को व्यापक रूप से मना रहा है ताकि समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े।

विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी के सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार, समानता एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा में समान अवसर एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने सामाजिक न्याय एवं समानता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंडित हरिप्रसाद, सतीश नैनवाल, ललित जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, नरेश अग्रवाल, महेशानंद, यशपाल आर्य, इन्दर पाल आर्य, जगदीश आर्य, एक्स कैप्टन हरीश चंद्रा, गोविन्द बगड़वाल, प्रदीप नेगी, सूरज प्रकाश, गोविंद सिंह बिष्ट, विराज आर्य, प्रकाश चन्द्र आर्य, बॉबी आर्य, अभिनय कुमार आर्य, कौशलेंद्र भट्ट, मनोज शर्मा, दया कृष्ण बेलवाल, जगदीश भारती, शंकर कमांडो, प्रकाश पाठक, पंकज आर्य, लाल सिंह पवार, ऋतिक आर्य, रोहित पांडे, मयंक गोस्वामी, मनोज टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह सम्मल, शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, रेनू तोमर, मंजू पांडे, सुनीता टम्टा, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, मीना देवी, ममता देवी, पुष्पा नेगी, पुष्पा देवी, हेमा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती