सांसद अजय भट्ट ने की विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार पहुंचकर सिंचाई, लोनिवि, विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की व जानकारियां ली।

सांसद ने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बरसात के दौरान गोला पुल को नुकसान न पहुँचे, इसलिए एहतियात जो भी सावधानियां बरतनी है या कार्य किए जाने हैं, समय से पूर्ण कर लिए जाएं।

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गोला नदी से भू-कटाव रोकने हेतु तत्काल डीपीआर शासन में भेजने तथा डीपीआर की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने युद्धगति से काम करते हुए 15 मार्च तक पन चक्की-कटघरिया नहर कवरिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता तथा गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बच्ची नगर नहर कवरिंग हेतु प्रस्ताव शासन में भेजने तथा एस्टिमेट की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने यूपीसीएल (विद्युत विभाग) के कार्यों की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अभियंता अपने अधीनस्थ कर्मियों की कार्य शैली पर पैनी नज़र रखें, जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही व चूक न हो।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत बिल ज्यादा आने की शिकायत पर नियमानुसार सब मीटर लगाकर जाँच की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व झूलते हुए तारों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार व संदीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर आर्या, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, राजीव जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कमल नयन जोशी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश