एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ जारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है।

प्रमुख कार्यवाही:- बनभूलपुरा क्षेत्र से 121 ग्राम स्मैक बरामद।

दिनांक 22 फरवरी 2026 को मनोज कुमार कत्याल पलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

अभियुक्त का विवरणः-

मोह० उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)।

कानूनी कार्रवाई :-

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सराहनीय पुलिस टीम :-

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:

  1. उ0नि0 मनोज यादव (कोतवाली बनभूलपुरा)
  2. कानि० दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा)
  3. कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
  4. कानि० संतोष बिष्ट (SOG)

अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार

जिले में नशे के खिलाफ चल रहे इस महाभियान के तहत कल दो अन्य बड़ी सफलताएं भी मिलीं :-

रामनगर :-

एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

लालकुआं :-

दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया।

एसएसपी का संदेशः-

“नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।”

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती