एसएसपी ने उच्च न्यायालय की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी सुरक्षा मापदंडों को पुख्ता करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में राकेश बिष्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, BDS/डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों द्वारा मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल परिसर में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए प्रभावी Anti Sabotage चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है।

इसी क्रम में सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में आज एसएसपी नैनीताल ने उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी उच्च अधिकारियों/कार्मिकों को पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के सख्त दिए निर्देश दिए गए हैं।

  • सभी प्रवेश गेट, बरियरो पर पुलिस व्यवस्था का आंकलन किया गया।
  • उच्च न्यायालय में प्रत्येक गेटों से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों– मा० न्यायालय के अधिवक्ता, लिटिगेंट, अधिकारी/कार्मिकों हेतु श्रेणीवार व्यवस्थाओं को बनाने के निर्देश दिए।
  • उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उच्चीकृत सिक्योरिटी स्कीम को तैयारी करने के निर्देश दिए जिसे उच्चाधिकारियों, शासन को प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
  • एक प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों का व्यवस्थापन किया जाय।
  • उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल– QRT, वायरलेस, चौकी, फायर, BDS टीमों की नफरी का भी आंकलन किया गया।

सुरक्षा ऑडिट कॉमिटी को एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, राकेश बिष्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय, सुमित पांडे सीओ रामनगर, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार, निधि राणा निरीक्षक अभिसूचना उच्च न्यायालय, कंपनी कमांडर 46 पीएसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश