पनचक्की रोड घटना पर बड़ा एक्शन, घटनास्थल का लिया जायजा, भारी वाहनों के आवागमन पर होगा कड़ा नियंत्रण

हल्द्वानी। कल पनचक्की रोड पर हुई घटना के दृष्टिगत SSP नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशानुसार जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।

निर्देशानुसार SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, CO हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा यातायात निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल व आस-पास का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के कारण मार्ग बाधित हो रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रोड संकरी होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है।

ट्रैफिक डायवर्जन-

स्थिति को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। भारी वाहनों के लिए पूर्व से लागू नो-एंट्री को सख्ती से लागू करते हुए—

दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में

  • प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
  • दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

● निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व प्रबंधन के निर्देश संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पूर्ण ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है।

● दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु भारी वाहनों के लिए और सख्त नो-एंट्री प्लान तैयार किया जाएगा।

● संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया जाएगा कि उनके कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे।

● संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी।

● यातायात पुलिस द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।● नियम उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निम्न निर्देश दिए जा रहे हैं—

● कार्यस्थल पर एजेंसी के जिम्मेदार कर्मचारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

● सुरक्षा संकेतक (signages), बैरिकेडिंग, रेडियम टेप एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

● जहां पर भी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है वहाँ फुटपाथ का प्रयोग कर टू-वे ट्रैफिक चलाएं जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

● सड़क पर मलबा या निर्माण सामग्री फैलाकर मार्ग अवरुद्ध न किया जाए।

अतिक्रमण पर चलेगा विशेष अभियान-

निरीक्षण के दौरान फुटपाथ एवं सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या भी संज्ञान में आई। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि—

फुटपाथ कब्जा व अवैध अतिक्रमण हटवाई जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाए।● उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त जहाँ जहाँ हल्द्वानी क्षेत्र में सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, उन सभी स्थानों का भी गहनता से निरीक्षण कर उसके लिए अलग से ट्रैफिक व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

जनसामान्य से अपील-

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन एवं नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन