अल्मोड़ा में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम, अल्मोड़ा में आयोजित स्वर्गीय सी.एल. सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जनपद में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नन्हीं प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

आयुक्त ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। इन आयोजनों के माध्यम से उभरने वाली प्रतिभाओं को शासन स्तर से प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाल्यावस्था से खेलों में सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि जनपद की प्रतिभाएं भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी एवं जिला बैडमिंटन संघ, अल्मोड़ा द्वारा 17 फरवरी से 19 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10 एवं अंडर-11 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बी.एस. मनकोटी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी.के. सेन, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता सहित अन्य पदाधिकारी, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश