कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

बैठक में जिला योजना, राज्य योजना तथा केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे।

बैठक में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

साथ ही प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

आयुक्त ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित और निर्भय वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए।

कुमाऊं कमिश्नर ने जनपद में संचालित पिंक ई रिक्शा योजना , सखी बाज़ार , नशा मुक्ति केंद्र , गोवंशों के लिए कन्हावन योजना और शिक्षा स्वयंसेवक योजनाओं जैसी पहलों की सराहना की।

बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता से करते हुए लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को जनपद में चल रही योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन