गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न होटलों, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। प्रशासन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक प्रयोग पर रोक के आदेशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में न करें और केवल व्यवसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग करें।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्लांट द्वारा नियमित रूप से की जा रही है और गैस बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है।

उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक गैस का संग्रहण न करें, क्योंकि इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि गलत या भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा और बाजार क्षेत्र की कई दुकानों की जांच की गई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

अल्मोड़ा में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम, अल्मोड़ा में आयोजित स्वर्गीय सी.एल. सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन