जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बोरिंग संबंधी मामलों की जांच के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के कई होटलों में बोरिंग सीधे केंद्र सरकार की इकाई सीपीसीबी से अनुमति लेकर किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान/जल निगम को संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल द्वारा लगाए गए बोरिंग से स्थानीय लोगों को भी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी यात्रा सीजन एवं ग्रीष्मकाल को देखते हुए सभी मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों के निकट सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं चिकित्सालयों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिशासी अभियंताओं को दिए।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जल जीवन मिशन अंतर्गत सुजलाम भारत ऐप के माध्यम से साप्ताहिक जियोटैगिंग तथा पीएम गति शक्ति पोर्टल पर केएमएल फाइल शीघ्र अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही अधिशासी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों को योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पीवीटीजी श्रेणी की बुक्सा जनजाति को विशेष प्राथमिकता देते हुए जल जीवन मिशन से लाभान्वित किया जाए।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान नैनीताल, अधिशासी अभियंता जल निगम भीमताल, जल संस्थान हल्द्वानी, जल संस्थान लालकुआं, अधिशासी अभियंता यांत्रिक शाखा पेयजल निगम हल्द्वानी, सहायक अभियंता जल संस्थान रामनगर, सहायक अभियंता पेयजल निगम रामनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 15 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views

  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती