नैनीताल। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।
उक्त अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह व यातायात पुलिस टीम द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज धौलखेड़ा हल्द्वानी में जाकर छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों को सडक सुरक्षा जीवन रक्षा दुर्घटना राहवीर थीम के तहत यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगो द्वारा वाहन न चलाने, छात्र/छात्राओं को अपने परिजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने, Good Samaritan के अंतर्गत सडक दुर्घटना पर घायलों की तत्काल मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।









