यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नैनीताल में 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

नैनीताल। आज दिनांक 09/02/ 2025 मेरा युवा भारत नैनीताल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नैनीताल  में दिनांक 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य-बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता, कूल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

दिनांक 09/02/2026 को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल जी एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक, नैनीताल की छात्राओं ने कुमाऊं संस्कृति की प्रस्तुति देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष द्वारा युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का बहुत महत्व है देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में। इन्हीं कार्यक्रमों से युवाओं को भारत देश की अनेकता में एकता का संदेश मिलेगा तथा वे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे।

साथ ही उन्होंने मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा समय समय पर कराए जाने वाले कार्यक्रमो की सराहना की और सभी युवाओं का नैनीताल में स्वागत किया। और साथ ही उन्होंने 12 फरवरी को नैनीताल झील में निःशुल्क नौकायन सुविधा की घोषणा की।

वहीं कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों नालंदा और तक्षशिला का उल्लेख करते हुए बताया कि प्राचीन काल में भारत सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यंत समृद्ध था और हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस युवा शक्ति का सही उपयोग कर हम “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को डी.एस.बी. परिसर स्थित संग्रहालय का भ्रमण करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के आयोजक मेरा युवा भारत नैनीताल उप निदेशक अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के सामने प्रस्तुत की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पुष्कर दानू कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता आर्य एवं रेणु कोहली जी द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक दारोहर एवं ऐपन के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही गेरू एवं बिसवार से लक्ष्मी चौकी बना कर भी दिखाई। कार्यक्रम में आरती, अजय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन