पीएम श्री बालिका इंटर कालेज नैनीताल की बालिकाओं ने किया सामुदायिक रेडियो का भ्रमण, एडीटिंग व बोलने का किया अभ्यास

नैनीताल। पीएम श्री अटल आर्दश बालिका इंटर कालेज की 42 बालिकाओं का दल आज शनिवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन में शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंचा। जहां उन्होंने रेडियो के तकनीकि पक्ष को जाना साथ में रेडियो कार्यक्रम किन विधाओं मे कैसे तैयार किए जाते हैं इसकी जानकारी भी ली।

विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केन्द्र की तरफ से आयोजित एक दिवसीय पाश एक्ट की कार्यशाला में भी इन बालिकाओं ने शिरकत की। जहां उन्होंने कार्यस्थल पर यौनउत्पीड़न कानून के बारे में विस्तार से जाना।

रेडियो स्टेशन प्रभारी डॉ. राकेश रयाल ने बालिकाओं को सामुदायिक रेडियो स्टेशन की खासियत बताई कि यह लोक संस्कृति के संरक्षण में किस तरह से कारगर है। आरजे अनिल नैलवाल ने बालिकाओं को रेडियो के सभी तकनीकि पक्षों से अवगत कराया। उन्होने साथ ही रेडियो में किन किन विधाओं में कार्यक्रम तैयार किये जाते हैं इसकी जानकारी भी दी।

विश्वविद्यालय में आई योग थैरेपिस्ट डॉ. करुणा चौधरी ने बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छताओं पर व आहार संबंधी आदतों पर उन्हें जागरूक किया। आरजे सुनीता भट्ट ने उन्हें आवाजों की दुनिया के विविध पक्षों को बताया कि कैसे वह अपने आपसपास के परिवेश की आवाजों को आंख बंद करके सुनें महसूस करें कि प्रकृति में कितनी तरह की आवाजें हैं। आवाजों को सुनने का यह अभ्यास हमें किसी काम के प्रति केन्द्रित होना भी सिखाता है। और यही सब आवाजें रेडियो कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक बनाती हैं।

बालिकाओं ने ऑडियो एडीटिंग भी सीखी तो वहीं माइक पर बोलने की कोशिश भी की। उन्होंने अपने शौक बताए कि वह किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस मौके पर उन्होंने लोक गीत भी प्रस्तुत किये।

बालिकाओं के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रही जिनमें निमिता आर्या, नीता आर्या, बीना पंत व रीता टम्टा आदि शामिल रहे। ये सभी बालिकाएं 11 वीं व 12 वीं कक्षा की थी।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views