यूओयू में लाइब्रेरी ऑटोमेशन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पर 10 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस द्वारा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के शिक्षार्थियों के लिए लाइब्रेरी ऑटोमेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी (प्रायोगिक) विषय पर 10 दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला का में शिक्षार्थियों को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा आधुनिक पुस्तकालय स्वचालन प्रणालियों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला के अंतर्गत शिक्षार्थियों को KOHA, SOUL, DSpace तथा Website Designing जैसे आधुनिक लाइब्रेरी ऑटोमेशन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में आज हेमवती नंदन बहुगुणा के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हर सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड द्वारा KOHA लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर पर विस्तृत व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया। सत्र के प्रथम दिन डॉ. बिष्ट द्वारा KOHA के फीचर्स एवं मूलभूत अवधारणाओं (Basics of KOHA) की जानकारी दी गई, साथ ही KOHA सॉफ्टवेयर की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से समझाया गया, जिससे शिक्षार्थियों को इसके व्यावहारिक उपयोग की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।

आगामी सत्रों में शिक्षार्थियों को SOUL लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर, DSpace डिजिटल रिपॉजिटरी तथा वेबसाइट डिज़ाइनिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए पुस्तकालय का होना आवश्यक है। उच्च शिक्षा में सतत प्रवाहपूर्ण पुस्तकालय का संचालन उच्च शिक्षा को गति प्रदान करता है। पुस्तकालय हमारे विवेक और शिक्षा को निर्मित करता है। आधुनिक नवाचारों के प्रयोग से पुस्तकालय आधुनिक और प्रयोग में सहज हुए हैं।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के निदेशक प्रो. अरविन्द भट्ट की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समन्वय प्रीति शर्मा ने किया। साथ ही डॉ. राकेश पंत एवं मनोज पाण्डेय भी कार्यक्रम में सहभागी रहे।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शिक्षार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह कार्यशाला शिक्षार्थियों की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक कौशल एवं रोजगारोन्मुख क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश