ओखलकांडा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर का हुआ समापन

नैनीताल। धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से ओखलकांडा विकासखंड के कालाआगर प्राथमिक विद्यालय में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने की।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है कि अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सेवाएं जनता के द्वार तक पहुंचाएं, विशेषकर दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में।शिविर में दी गई।

प्रमुख सेवाएं-

ग्राम विकास / पंचायत राज विभाग द्वारा 23 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा120 लोगों की शुगर व बीपी जांच, दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 वृद्धा पेंशन संबंधित आवेदन 01 दिव्यांग पेंशन आवेदन लिया गया।

बाल विकास विभाग की ओर से मातृ वंदना योजना के 04 नंदा गौरा योजना के 05 व 04 लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण किया गया।

कृषि विभाग द्वारा 21 किसानों की किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया।

उद्यान विभाग द्वारा 8 को बीज वितरण एवं औजार/यंत्र किट वितरण के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

मत्स्य, राजस्व, जल निगम एवं जल संस्थान आदि विभागों के द्वारा भी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने अथवा मारने, जेजेएम योजना के तहत पेयजल लाइन की खराब गुणवत्ता, तथा कालागर पंपिंग योजना में हो रही देरी सहित विभिन्न समस्याएं रखीं।

इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्था को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, तहसीलदार मनीष बिष्ट, मनोज सुयाल, खंड विकास अधिकारी देशराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 5 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 4 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 5 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार