जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत हल्द्वानी में बहुद्देशीय शिविर, प्रभारी सीडीओ करेंगे अध्यक्षता

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में लगातार बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को विकासखंड हल्द्वानी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूपोखरा में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी द्वारा की जाएगी।

शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, जनसमस्याओं की सुनवाई करना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।

शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, ऊर्जा, पेयजल, सहकारिता, बैंक/वित्तीय संस्थानों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाए। साथ ही शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार