एसएसपी नैनीताल ने ज्योलिकोट के पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ज्योलिकोट। बीते सायं ज्योलिकोट स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में विद्यार्थियों के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ मंजुनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने छात्रों को प्रेरित किया और होनहारों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश एवं उप-प्रधानाचार्य उमेश उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से की गई। इसके उपरांत छात्रों द्वारा विभिन्न भक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी गई। प्रबंधन टीम द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ मंजुनाथ टी.सी. ने शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलकूद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार(ट्रॉफी और शील्ड) वितरित किए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय में सकारात्मक वातावरण स्थापित करने तथा वैदिक संस्कृति और नैतिक मूल्यों को हर विद्यार्थी में विकसित करने में योगदान के लिए गुरुजनों और प्रबंधन कमिटी को धन्यवाद व्यक्त किया।

अपने प्रेरणादाई संबोधन में उन्होंने कहा कि “पेड़ वही बड़ा है जिसकी जड़ें गहराई तक जाता है” जो व्यक्ति अपने संस्कारों और संस्कृति को बरकरार रखते हुए प्रोद्यौगिकी को आजमाता है वहीं सफल होता है। आप देश के नौनिहाल हो आपके अलग–अलग क्षेत्रों में योगदान और आपकी मेहनत से ही देश आगे बढ़ेगा और विश्वगुरु बनेगा। देश के लिए मरना बहुत आसान है पर देश के लिए जीना बहुत मुश्किल है। नियमों का पालन करें, हमें अगर एक बड़ी लड़ाई जीतनी है तो हर छोटी लड़ाई जीतनी होगी चाहे वह लड़ाई नशे के विरुद्ध हो या आतंकवाद के। हमें जिम्मेदार नागरिक बनना पड़ेगा।

मेधावी और विजई छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की “पुरस्कार विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का सम्मान होते हैं और यह आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने छात्रों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार जताया।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण में छात्रों के उत्साह और गर्व के वातावरण से मुख्य अतिथि का हृदय प्रफुल्लित हो उठा।

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 10 वीं बोर्ड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विनय पाठक, आयुष सिंह को 25000 की पुरुस्कार राशि सहित ट्राफी प्रदान की गई।

साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्युष सिंह बिष्ट, देव ध्यानी, शिवा, चंद्रेश जोशी, दिव्यांश दीक्षित, स्वर्णिम काण्डपाल, उमंग, अर्नव, अमृत कविश मिश्रा, भावेश तिवारी को भी 20000 की पुरुस्कार राशि सहित ट्राफी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन सभी शिक्षकों को भी प्रोत्साहन राशी देकर सम्मानित किया जिनके विषयों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन कमिटी के सदस्य अरुण यादव, माधव त्रिपाठी, केतन, संजय, अक्षय यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन