धामी सरकार की जन-समर्पित पहल: धारी विकासखंड में बहुद्देशीय शिविर, मुख्य कृषि अधिकारी करेंगी अध्यक्षता

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार की जन-समर्पित एवं समाधान-केंद्रित कार्यशैली के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को विकासखंड धारी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर हिमगिरि स्टेडियम, लेटीबूंगा में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा द्वारा की जाएगी।

शिविर में ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन, शिकायत निस्तारण, पात्रता मार्गदर्शन एवं विभागीय सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, राजस्व, ग्राम्य विकास, बैंक/वित्तीय संस्थानों की सेवाओं पर फोकस रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो “जन-जन की सरकार” की अवधारणा को साकार करता है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार