नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक भव्य विंटर कार्निवाल–2025 का आयोजन

नैनीताल। दिनांक 21 दिसंबर 2025जनपद नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को प्रभावी रूप से प्रोत्साहित करने, स्थानीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से *22 दिसम्बर 2025 से 26 दिसम्बर 2025 तक “विंटर कार्निवाल–2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल विवेक राय ने अवगत कराया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विविध सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्निवाल के अंतर्गत सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो सहित अनेक आकर्षण आमजन एवं पर्यटकों के लिए केंद्र बिंदु रहेंगे।

कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विंटर कार्निवाल–2025 से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन द्वारा आमजन एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार