कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल, किचिन और भंडार का सघन निरीक्षण किया गया और गुणवत्ता और खाद्य सामग्री का भौतिक निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाई ।

प्रयोगशाला स्तर से गुणवत्ता जांच हेतु पांच खाद्य नमूने रिफाइंड सोया तेल,सरसो तेल, सूजी, गरम मसाला पाउडर और सब्जी मसाला पाउडर के कुल 05 नमूने लिए गए। किचिन में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस ,पानी की जांच रिपोर्ट एवं अन्य फ़ूड लाइसेंस अनुपालन नियमानुसार पाए गए। मैस प्रभारी श्री ए ए एस एस रावत और मैस मैनेजर को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कालाढूंगी क्षेत्र के बजूनिया हल्दू,पतालिया, स्यात और कोटाबाग की किराना की एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का भी सघन निरीक्षण किया गया और खाद्य कारोबार कर्ताओ को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों रक्षाबंधन व श्रावण मास को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने केविशेष निर्देश दिए। किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। साथ ही अनुरोध किया कि जहाँ कहीं मिलावट की संभावना ही विभाग को सूचित करें जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों में-

1.सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।

2.खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,

3.सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए।

4.प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।

5.बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें।

6.दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए।

7.खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की अनियमितता /शिकायत या नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार fss एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार