‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ — प्रभावी शासन, ज़मीनी समाधान

पिथौरागढ़। कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त दीपक रावत ने अपने दो दिवसीय पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान विकास खंड बिण की न्याय पंचायत दौला में शासन की जनकल्याणकारी पहल ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ अभियान का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा शिविर में लगाए गए समस्त विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।

शासन के निर्देशानुसार यह अभियान 17 दिसंबर 2025 से आगामी 45 दिनों तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। पिथौरागढ़ जनपद की सभी 64 न्याय पंचायतों में सप्ताह में 2 से 3 कार्यदिवस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी विभागों द्वारा एक ही मंच से सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच सके।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सख़्त, स्पष्ट एवं समयबद्ध निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में शासन की योजनाओं को सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए तथा प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर आयुक्त द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया। आयुक्त रावत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के स्थायी और प्रभावी समाधान का माध्यम बने। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित रहें।

आयुक्त ने कहा कि विभागीय स्टॉल केवल प्रदर्शन तक सीमित न रहें, बल्कि ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, सेवाओं की तत्काल उपलब्धता तथा समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को तुरंत योजनाओं से जोड़ा जाए।इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी अभियान को पिथौरागढ़ जनपद में 45 दिनों के बाद भी जारी रखा जाएगा, ताकि शासन की योजनाएं निरंतर जनता के द्वार तक पहुंचती रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिक समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने दोहराया कि पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना अनिवार्य है और यह अभियान शासन की जनहितकारी नीतियों को जमीन पर प्रभावी रूप से लागू करने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने अभियान को जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि सरकार स्वयं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र प्रसाद ने इस अभियान को जनकल्याणकारी पहल बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित इस योजना को जनता के हित में प्रभावी एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे शासन की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंचेंगी और नागरिकों को त्वरित लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र प्रसाद, मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल, ब्लॉक प्रमुख बिण लक्ष्मी गोस्वामी, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण कार्यक्रम: इसके उपरान्त आयुक्त दीपक रावत द्वारा मोस्टमानू–चंडाक में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज, बेस चिकित्सालय, कृष्णापुरी में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

Related Posts

आईजी कुमाऊं ने पिथौरागढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदाई बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा आज दिनांक 08-04-2026 को जनपद पिथौरागढ़ का…

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 की सायं श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश