आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन हॉल एवं शूटिंग रेंज का किया विस्तृत निरीक्षण

पिथौरागढ़। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत द्वारा श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन हॉल एवं शूटिंग रेंज का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि भविष्य में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर आयुक्त ने वहां मौजूद कोचों एवं खिलाड़ियों से संवाद स्थापित कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण व्यवस्था, संसाधनों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा और इससे खेलों के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिलेगा।

आयुक्त ने कोचों से अपेक्षा की कि वे खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों के माध्यम से बेहतर मार्गदर्शन दें, जिससे खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण लेने पर वे जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इस दौरान डीएम आशीष भटगांई, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेन्द्र सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी अनुप बिष्ट, प्रताप सिंह मौजूद थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

आईजी कुमाऊं ने पिथौरागढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदाई बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा आज दिनांक 08-04-2026 को जनपद पिथौरागढ़ का…

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 की सायं श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन