कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 की सायं श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने सर्वप्रथम कॉलेज के कार्मिकों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं, भोजन, शिक्षा एवं आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन, छात्रावास एवं भोजन मैस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कॉलेज में भविष्य में प्रस्तावित नए खेलों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

कुमाऊं आयुक्त द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु निर्मित बहुउद्देश्यीय बॉक्सिंग क्रीड़ा हॉल–01 एवं हॉल–02, निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल खेल मैदान, दर्शक दीर्घा तथा अन्य प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। बहुउद्देशीय बॉक्सिंग क्रीड़ा हॉल–02 को भविष्य में अन्य खेल आयोजनों हेतु उपयोग में लाने पर भी चर्चा की गई।

स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों/विद्यार्थियों के आवागमन हेतु एक बस की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए आयुक्त महोदय द्वारा सीएसआर (CSR) मद के अंतर्गत व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया गया। कुमाऊं आयुक्त ने कॉलेज की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, तहसीलदार विजय गोस्वामी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, अभियंता शैलेन्द्र सिंह भण्डारी, अभियंता पुष्पेन्द्र चौधरी, अभियंता विशाल शर्मा सहित रविन्द्र सिंह, डॉ. पुष्कर सिंह अधिकारी, अजय पल्याल, दीप चन्द्र जोशी, गोपेश पाण्डेय, कुलदीप चौहान, नरेन्द्र भण्डारी, देशरत्न बोहरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

आईजी कुमाऊं ने पिथौरागढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदाई बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा आज दिनांक 08-04-2026 को जनपद पिथौरागढ़ का…

आयुक्त कुमाऊं ने पिथौरागढ़ में विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा

पिथौरागढ़। कुमाऊं मण्डल, नैनीताल श्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, पिथौरागढ़ में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक एवं गहन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण