सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक में एसटीपी प्लांट का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पटवाडांगर क्षेत्र में एसटीपी प्लांट स्थापित करने के संबंध में अधिकारियों से संबंधित योजना की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि एसटीपी प्लांट का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाना चाहिए।

अधिकारियों ने अवगत कराया कि एडीबी वित्तपोषित नैनीताल शहर के सीवर परियोजना के अन्तर्गत रूसी गाँव में निर्माणाधीन एस०टी०पी० कार्यस्थल पर माह अगस्त 2023 में हुयी अत्यधिक वर्षा से अप्रत्याशित भूस्खलन के कारण कार्य बाधित है। जिसकी कुल लागत रू0-96.15 करोड़ है। जिसमें रू0-33.00 करोड की धनराशि (56 प्रतिशत) का कार्य पूर्ण हो चुका था।

वर्ष 2023 में आई दैवीय आपदा के कारण एसटीवी प्लांट के ओवरहैड टैंक क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे स्टाफ रूम भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूगर्भीय विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है और इससे रूसी गाँव को भी खतरा बन चुका था। इसलिए, उपरोक्त परियोजना को पटवाडांगर में स्थापित करना अति आवश्यक हो गया था।

जिसके क्रम में एस०टी०पी० के निर्माण हेतु जैव प्रौद्यौगिकी परिषद्, परिसर पटवाडांगर में चिन्हित की गई भूमि की अनापत्ति आतिथि तक अप्राप्त है।

उपरोक्त के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निदेशों के अनुक्रम में चिन्हित भूमि का शासन द्वारा गठित समिति द्वारा पुर्नमूल्यांकन हेतु सयुंक्त स्थलीय निरीक्षण उपरान्त् भूमि आवंटन हेतु संस्तुति आख्या जिलाधिकारी, शासन को प्रेषित कर दी गयी है।चूंकि उक्त परियोजना एडीबी वित्तपोशित ऋण के अन्तर्गत सम्पादित की जा रही है, जिसकी ऋण समाप्ति वर्ष 2028 है।

इस सम्बन्ध में भूगर्भीय सम्परेक्षण हेतु आई०आई०टी० रुड़की केसाथ रू0-30 लाख का अनुबन्ध भी हो गया है। सांसद भट्ट ने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी को भी अवगत कराया गया है। साथ ही प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भी अवगत कराया गया है कि नैनीताल शहर की एडीबी द्वारा संचालित यह योजना सही समय पर पूरा होना बेहद आवश्यक है। उनके द्वारा सभी संबंधित विभागों को तय समय पर काम पूरा करने के लिए आपसी समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी एसडीएम नवाजिश खाली प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह टाटा एक्सपर्ट विशेषज्ञ नासिर खान अधिकारी गण उपस्थित रहे

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन