आईजी कुमाऊं एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई

उधम सिंह नगर। आईजी कुमाऊँ रेंज एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम एवं SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र तथा पुलभट्टा पुलिस ऊधमसिंह नगर द्वारा दिनांक 17-12-2025 की देर सांय थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दोपहरिया में संचालित अवैध क्लीनिकों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

पहली कार्रवाई:-

निरीक्षण के दौरान ग्राम दोपहरिया स्थित एक अवैध क्लिनिक (नियर साईं ब्यूटी पार्लर) से मौके पर960 कैप्सूल SPASMO (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL & Acetaminophen Capsule) 7700 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam)बरामद की गईं।क्लिनिक के स्वामी से बार-बार पूछे जाने पर भी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं किए गए।

उक्त क्लिनिक का स्वामी हर प्रसाद पुत्र श्री मोहन लाल है। इस संबंध में क्लिनिक स्वामी के विरुद्ध NDPS Act 1985 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

दूसरी कार्रवाई:-

उसी क्षेत्र में एक अन्य अवैध क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान मौके पर 3552 कैप्सूल SPASMO (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL & Acetaminophen Capsule) — जिन पर बैच नंबर एवं मैन्युफैक्चरिंग तिथि अपठित पाई गई, जिसे काले रंग के मार्कर पेन से मिटाया गया था,580 टैबलेट CALMPIK (Alprazolam)बरामद की गई।

इस क्लिनिक के स्वामी से भी औषधियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त क्लिनिक का स्वामी पूरन लाल पुत्र टीका राम है, जिसके विरुद्ध भी NDPS Act 1985 के अंतर्गत से कार्यवाही की गई है।

कुल बरामदगी (दोनों कार्रवाइयों में)कुल कैप्सूल:- 4512 कैप्सूल(SPASMO – Dicyclomine HCL, Tramadol HCL & Acetaminophen)

कुल टैबलेट:- 8280 टैबलेट(CALMPIK – Alprazolam) उक्त संयुक्त कार्रवाई में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधमसिंहनगर नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा (ऊधमसिंहनगर), औषधि निरीक्षक पूजा जोशी (अल्मोड़ा), औषधि निरीक्षक पूजा रानी (बागेश्वर), औषधि निरीक्षक हर्षिता (चंपावत) SOTF टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलभट्टा पुलिस टीम उपस्थित रही।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन