कैंची धाम के दर्शन को आने वाले हैं तो जरूर देखें नैनीताल पुलिस का यह डायवर्जन प्लान

नैनीताल। श्री कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 14 व 15 जून 2025 को जनपद नैनीताल का ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है तथा शटल सेवा लागू की गई है। जो इस प्रकार रहेगा –

1- नैनीबैंण्ड-2 नैनीताल रोड भवाली व सैनिटोरियम पार्किंग भवाली

2- पेट्रोल पम्प भवाली

3- ब्लॉक पार्किंग भीमताल

4- खैरना

5- डॉट चौराहा नैनीताल

6- प्रस्तावित आई0एस0बी0टी0 पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी

7- रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी

8- रेलवे स्टेशन काठगोदाम

चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल-

1- पनीराम ढाबा कैंची धाम से 1.5 किमी0 अल्मोड़ा मार्ग की ओर

2- भवाली चौराहे के पास पुराना रोडवेज स्टेशन पार्किंग

3- नैनीबैण्ड-2 नैनीताल रोड

4- सैनेटोरियम भवाली, अर्द्धनिर्मित रातीघाट मार्ग

5- फरसौली परिवहन निगम पार्किंग

6- रामलीला मैदान भवाली

7- विकास भवन भीमताल पार्किंग ट्रैफिक प्लान- दिनांक 14-06-2025 को प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 24.00 बजे तक समस्त बड़े वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

• कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा विकास भवन पार्किंग एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जायेगा।

• केमू/रोडवेज बसों, राषन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नं0-01 बैण्ड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-2 से नैनीबैण्ड-1 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।

• भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट/टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।

• अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।

• रानीखेत की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।

ट्रैफिक प्लान-

दिनांक 15-06-2025 को समय 00.01 बजे से रात्रि 23.00 बजे तक समस्त बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

• इस अवधि में खुटानी बैण्ड भीमताल से खैरना तक समस्त केमू/रोडवेज बसों, राषन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

• कैंची धाम को आने वाले समस्त दुपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

• कैंची धाम को आने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जायेगा।

• सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैण्ड-1 भीमताल रोड, खैरना से श्री कैंची धाम को आने वाले समस्त वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। श्रद्धालुओं को श्री कैंची धाम मन्दिर केवल शटल सेवा के माध्यम से भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नं0-01 बैण्ड की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।

• नैनीताल से कैंचीधाम धाम आने वाले श्रद्धालुओं हेतु शटल सेवा संचालित की जायेगी। नैनीताल से वाया पाईन्स भवाली, कैंचीधाम को आने वाले समस्त वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-2 से नैनीबैण्ड-1 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट/टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।

• अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र की ओर भेजा जायेगा।

• रानीखेत की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से वाया भीमताल- हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र की ओर भेजा जायेगा।

कैंचीधाम स्थापना दिवस/पर्यटन सीजन/वीकेंड/ के दौरान हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान-

नोट-

यह यातायात/डायवर्जन प्लान दिनांक 14-जून को प्रातः 07.00 बजे से 16 जून को रात्रि 22.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

• शहर हल्द्वानी/काठगोदाम क्षेत्र से दिनांक 15-06-2025 को कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने व्यक्तिगत वाहनों की अपेक्षा शटल सेवा का लाभ उठाएं। जो रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी और रेलवे स्टेशन काठगोदाम से चलाई जाएंगी।

• बरेली, किच्छा व लालकुआं से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• रामपुर, रूद्रपुर की ओर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन रुद्रपुर पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगें व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते हैं उनको गन्ना सेंटर से डायवर्ट कर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से भेजा जायेगा।

• कैंचीधाम स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 14-06-2025 से 16-06-2525 तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

• आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामियों/ वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे दिनांक 14-06-2025 से 16-06-2025 तक आवश्यक वस्तुओं (सब्जी, फल, गैस, दूध आदि) की पूर्ति छोटे/हल्के वाहनों से करने का कष्ट करें।

• काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्याधिक होने पर दिनांक 15-06-2025 को समय 15.00 बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• दिनांक 15-06-2025 को भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के भर जाने व उक्त स्थलों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की दशा में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर/प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग/स्टेडियम पार्किंग में पार्क करा कर शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा जाएगा।

अपील –

समस्त पर्यटकों/आमजनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार