रामनगर कोसी नदी क्षेत्र में उत्पात मचाने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 10 उत्पातियों के विरुद्ध कार्यवाही

रामनगर। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों, नदी-नालों व पर्यटन स्थलों पर निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले, शांति भंग करने वाले व नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में चौकी गार्जिया क्षेत्रान्तर्गत झूला पुल, कोसी नदी क्षेत्र में चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

कार्यवाही का विवरण-

  • 6 व्यक्तियों द्वारा अपने निजी वाहन को कोसी नदी में उतारकर उत्पात मचाने पर उनके वाहन सीज किए गए।
  • 16 वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई।
  • कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक ककार्यवाही की गई।सभी व्यक्तियों को सख्त चेतावनी देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि नियमों का पालन करें, सार्वजनिक संपत्ति की हानि न करें एवं प्राकृतिक स्थलों को प्रदूषित या क्षतिग्रस्त न करें।

नैनीताल पुलिस की अपील-

  • कृपया नदी-नालों में वाहन न उतारें, न ही गंदगी फैलाएं।
  • किसी भी प्रकार का उत्पात, हुल्लड़बाजी या अशोभनीय व्यवहार क्षम्य नहीं होगा।
  • पुलिस की कार्यवाही सतत रूप से जारी है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण