हत्या के प्रयास में गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त सहित 6 लोग गिरफ्तार, अवैध तमंचा व दो स्कूटी बरामद

रामनगर। कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 7 जून 2025 को समय लगभग 17:40 बजे गैस गोदाम के निकट कुछ युवकों द्वारा मुकुल आर्या नामक युवक पर जानलेवा हमला कर गोली चलाने की गंभीर घटना सामने आई।

घायल मुकुल आर्या पुत्र श्री गणेश राम निवासी गली नंबर 4, इंद्रा कॉलोनी, रामनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 202/25 अंतर्गत धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/324(2)/126(2)/109/3(5) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण व सटीक सुरागरसी के माध्यम से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित कुल 6 अभियुक्तों को दिनांक 09 जून 2025 को पिरुमदारा के 64 नं. गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य अभियुक्त ईशान उर्फ पव्वा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा दो स्कूटी वाहन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. ईशान उर्फ पव्वा पुत्र मो. सावेज, निवासी शक्तिनगर, रामनगर।

2. फरदीन पुत्र हसन, निवासी तेलीपुरा रोड, चिल्किया, रामनगर।

3. मो. फारूख पुत्र मो. सलीम, निवासी ताज मस्जिद के पास, खताड़ी।

4. मो. बिलाल पुत्र नादिर खान, निवासी ईदगाह, खताड़ी।

5. अर्श पुत्र नसीम, निवासी शक्तिनगर, रामनगर।

6. रेहान अंसारी पुत्र मो. तालिब, निवासी शक्तिनगर पूंछड़ी, रामनगर।

बरामदगी का विवरण:-

  • 01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
  • 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी नंबर: UK 19 B 2215 UK 18 B 0846

पुलिस टीम-

1. व0 उ0नि0 –II मनोज सिंह नयाल (टीम प्रभारी)

2. उ0नि0 जोगा सिंह।

3. उ0नि0 तारा सिंह राणा।

4. का0 विपिन शर्मा।

5. का0 संजय सिंह।

6. का0 विजेन्द्र सिंह।

7. का0 मो. राशिद।

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश