हत्या के मुख्य आरोपी सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार , घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व मृतक की मोटरसाइकिल बरामद

रामनगर। दिनांक 13.06.2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में विवाद के दौरान सारिम पुत्र असरफ निवासी बेड़ाझाल, रामनगर की हत्या कर दी गई थी।

इस संबंध में वादी असरफ पुत्र श्री भूरे निवासी बेड़ाझाल की तहरीर पर थाना रामनगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

तत्परता से गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही-

क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण, तकनीकी निगरानी व मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त सिकन्दर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।

इसके अतिरिक्त घटना में सम्मिलित सभी 6 अभियुक्तों–

1. दानिश पुत्र नसीम अहमद

2. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर

3. अदनान पुत्र गुलफाम अहमद

4. मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद यूसुफ

5. फैजान पुत्र मोहम्मद इसराइल – सभी निवासी वार्ड नं. 9, गुलरघट्टी, रामनगर

6. सिकन्दर पुत्र उस्मान निवासी गल्लरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त सिकन्दर ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को एक युवक द्वारा परेशान किए जाने पर उसने नाराज़ होकर अपने साथियों के साथ उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार वह शाने-ए-पंजाब तिराहे पर युवक से भिड़ा और झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हमला कर सारिम की हत्या कर दी।

बरामदगी का विवरण:-

  • 1 अदद नुकीला हथियार (आलाकत्ल)
  • मृतक की मोटरसाइकिल नं0 UK19B-0306

पुलिस टीम-

  • SHO अरुण कुमार सैनी
  • व.उ.नि. मनोज सिंह नयाल
  • उ.नि. जोगा सिंह
  • उ.नि. तारा सिंह राणा
  • उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
  • उ.नि. गगनदीप सिंह
  • उ.नि. सुनील धानिक
  • का. संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह, अशोक कांबोज, विपिन शर्मा, महबूब आलम

पुरस्कृत-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, नैनीताल द्वारा सराहनीय कार्य हेतु संपूर्ण पुलिस टीम को ₹2500 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा