तिरुपति मंदिर में टोकन वितरण के दौरान हुई भगदड़, 7 लोगों की मौत 25 लोग घायल

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे।घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें मल्लिका नाम की एक महिला समेत 7 लोगों की मौत होने की खबर है।मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम नायडू आज सुबह तिरुपति मंदिर जाएंगे।हालांकि, भगदड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया। जानकारी के मुताबिक, दर्शन के लिए लाइन में करीब 4,000 हजार से अधिक लोग लगे था। तभी यह हादसा हो गया।PM मोदी ने जताया दुखप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टोकन लेने के दौरान हुई भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि वह इस घटना में चार लोगों की मौत से बेहद दुखी हैं। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्र हुए थे।सीएम ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात करके मौजूदा स्थिति से अवगत हैं। सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना का जायजा लिया और मीडिया को स्थिति के बारे में जानकारी देने का वादा किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन