इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक किया संन्यास का ऐलान

दिल्ली। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2009 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले मार्टिन गप्टिल पिछले 2 सालों से न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे।

मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। इसी के साथ उनके 14 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया है। इस दौरान उन्होंने न्यूलीलैंड की टीम के लिए कई बडे़ रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, वह टी20 लीग क्रिकेट में अभी भी खेलना जारी रखेंगे।

मार्टिन गप्टिल टी20l फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी किया है। उन्होंने ये दोहरा शतक 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान मारा था। इसके अलावा वह वनडे में न्यूजीलैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

मार्टिन गप्टिल ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, ‘एक युवा बच्चे के रूप में न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था और मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलकर अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं।’

गप्टिल ने आगे कहा, ‘मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने उन महान लोगों के समूह के साथ सिल्वर फर्न पहनकर बनाई थीं। मैं सालों से अपने सभी टीम साथियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, विशेष रूप से मार्क ओ’डॉनेल को, जिन्होंने अंडर 19 स्तर से मुझे कोचिंग दी है और मेरे करियर के दौरान निरंतर समर्थन और ज्ञान का स्रोत रहे हैं। मेरे मैनेजर लीन मैकगोल्ड्रिक को भी विशेष धन्यवाद देना चाहिए, पर्दे के पीछे का सारा काम कभी अनदेखा नहीं हुआ और मैं आपके सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’

मार्टिन गप्टिल ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान न्यूजीलैंड के लिए कुल 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 17 अर्धशतक और 3 शतक की मदद से 2586 रन बनाए हैं। वनडे में मार्टिन गप्टिल ने 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए, जिसमें 39 अर्धशतक और 18 शतक जड़े।

वहीं, टी20l में उनके नाम 31.81 की औसत से 3531 रन दर्ज हैं। इसके अलावा टी20I में उन्होंने 20 अर्धशतक के अलावा 2 शतक भी जड़े।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन