भारत में 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, 1 करोड़ लोगों को देगी AI ट्रेनिंग

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट भारत में अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं का विस्तार करने के लिए दो साल में तीन अरब डॉलर (लगभग 25,700 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

कंपनी के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला का कहना है कि अमेरिकी टेक कंपनी 2030 तक भारत में एक करोड़ लोगों को एआई में ट्रेनिंग भी देगी।

नडेला ने कहा कि प्रस्तावित तीन अरब डॉलर का निवेश कंपनी की तरफ से किया जाने वाला अब तक सबसे बड़ा निवेश होगा। नडेला ने अपने भारत दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है।

माइक्रोसॉफ्ट का क्या है प्लान?

माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज एज्योर के तहत उपलब्ध कराता है। कंपनी के पास 60 से अधिक एज्योर क्षेत्र हैं, जिनमें 300 से अधिक डेटा सेंटर शामिल हैं। नडेला आखिरी बार फरवरी, 2024 में भारत आए थे और तब उन्होंने कहा था कि कंपनी 2025 तक देश में 20 लाख लोगों को एआई स्किल का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य मुख्य तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने पर था।

नडेला ने कहा, ‘भारत एआई इनोवेशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे देशभर में नए अवसर पैदा हो रहे हैं। आज हम बुनियादी ढांचे और कौशल में निवेश का एलान कर रहे हैं, जो भारत को एआई-फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि कि देशभर में लोगों और संगठनों को व्यापक रूप से इसका लाभ मिले।’

भारत पर माइक्रोसॉफ्ट का खास फोकस

माइक्रोसॉफ्ट का एडवांटेज इंडिया प्रोग्राम अब 2030 तक 2 करोड़ भारतीयों को एआई स्किल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित कर चुका है। इस पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट ने 24 लाख भारतीयों को ट्रेनिंग दी है। इनमें से 65 प्रतिशत महिलाएं और 74 प्रतिशत लोग छोटे शहरों से थे। यह पहल भारत के युवाओं को एआई के क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार कर रही है।

माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब्स (MSR) ने एआई इनोवेशन नेटवर्क की शुरुआत की है। इसका मकसद भारत के एआई इकोसिस्टम को रफ्तार देना है। इस नेटवर्क के जरिए रिसर्च के बाद व्यावहारिक और उपयोगी बिजनेस सॉल्यूशंस को डेवलेप किया जाएगा। साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट और सासबूमी ने मिलकर भारतीय एआई और सास (सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस) इकोसिस्टम को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन