नगर आयुक्त ने ठंड को देखते हुए किया अलाव का निरीक्षण, जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरित

हल्द्वानी। शहर में ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज रोडवेज बस स्टेशन परिसर के पास ठंड से ठिठुरते लोगों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए गए अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया और इसे संतोषजनक पाया।

नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड और शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का सामना न करे। रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों के लिए भोजन, बिस्तर और गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

नगर निगम की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि बाहर से आने वाले राहगीरों और स्थानीय जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से जांचा जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त सहायता मिल सके। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के प्रति नगर निगम की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार