नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य, आग लगे कार में सवार लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया

हल्द्वानी। कल रात्रि एक घटना में सीओ भवाली सुमित पांडेय एवम ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के कारण एक बलेनो कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रहे सीओ भवाली श्री सुमित पांडे जिन्होंने देखा कि उनके विपरीत दिशा से एक बलेनो कार (UK04AG5134) गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही थी और उसमें गाड़ी के बोनट के नीचे आग लगी है।

सीओ भवाली ने अपनी गाड़ी को मोड़कर आग लगी कार का पीछा किया और बलेनो कार को तत्परता रोका गया उसमें सवार 02 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं ड्यूटी से लौट रहे कुछ पुलिसकर्मियों का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 बलवंत कुमार , का0 विजय कुमार, का0 मोहम्मद इरफान को भी रोका गया जिनके द्वारा भी आग बुझाने में तत्परता दिखाई गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी से आग बुझाने के बाद, वाहन में सवार व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी गाड़ी में आग लग चुकी है। आज नैनीताल पुलिस की कार्यवाही से हमारी जान बच गई।

नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही को आस-पास के लोगों ने सराहा और उनकी प्रशंसा की।

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस…

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल विवेक राय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार