कालाढूंगी पुलिस ने नशे के विरुद्ध कराया हाफ मैराथन दौड़, स्थानीय लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने हेतु 16 दिसम्बर से 01 माह का नशा मुक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में चौकी कोटाबाग प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पंत मय टीम द्वारा आरंभ एक पहल संस्था कोटाबाग के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में हाफ मैराथन दौड़ कराई गई जिसमें 100 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भवाली, रामनगर, काठगोदाम, मंडी, भोटिया पड़ाव आदि स्थानों में जगह- जगह जाकर मजदूरों, वाहन चालकों, स्थानीय व्यक्तियों को नशा न करने एवं नशे के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं जागरूकता पाम्पलेट चस्पा किये गए। साथ ही अपने आसपास हो रहे नशाखोरी की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने हेतु भी बताया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार