एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

हल्द्वानी। आज एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव हेतु प्रातः 09:00 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी, एलआईयू एवं फायर सर्विस की टीमें भी तैनात हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमें तैनात हैं। साथ ही ड्रोन एवं बॉडी-वॉर्न कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Posts

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री जी के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी…

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित भाजपा से जुड़े तीन अन्य कार्यकर्ताओं पर एक नाबालिग बालिका के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 18 views
जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 16 views
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 20 views
स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 23 views
कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार