धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

भीमताल। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज भीमताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मंगलवार को आयोजित विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

साथ ही छात्राओं ने अपनी संस्कृति के साथ कुमाऊनी गढ़वाली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थानी, नेपाल की संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया। प्रमुख ने कहा छात्र देश का भविष्य है कुछ सरकारी विद्यालय भी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। विद्यालय बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, खेल के साथ उनकी रुचि के अनुसार छेत्र में विकसित कर रहे हैं। बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए और दुगनी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पूर्व छात्रों वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कक्षाओं में परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की छात्रा हिना कोहली ने भीमताल एवं अपने विद्यालय सरस्वती पांडे के नाम की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने विद्यालय के वार्षिक प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान सभासद प्रकाश चंदोला, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार,एस एम सी अध्यक्ष दिनेश सांगुडी, पी सी नौगाई, बीडीसी मोहित टम्टा, यशपाल आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, एडवोकेट सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, प्रेमा लोहनी, नीमा, आशा आर्य, भावना, शरद पांडे, कुंदन जीना, कमल, डॉ शबाना, मनोज गुणवन्त, अभिभावक संघ अध्यक्ष, चंद्र, प्रधानाचार्य ईला कैड़ा, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल का किया औचक निरीक्षण

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने…

16 मार्च को विकास भवन भीमताल में आगामी 20 व 25 सूत्रीय कार्यक्रम की होगी बैठक

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा सोमवार 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकास भवन सभागार भीमताल में जिला, राज्य, केन्द्र एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती