भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुंचे।
इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने अल्ट्रा साउन्ड मशीन, एक्स रे मशीन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सीएमएस को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
निरीक्षण दौरान खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडोओ, डीपीओ आदि उपस्थित रहे।









