डायल 112 पर कार चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही, 10 हजार अर्थदंड का भारी जुर्माना

हल्द्वानी। पुलिस आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ का दुरुपयोग करने और सरकारी मशीनरी को गुमराह करने वालों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले एक कॉलर के विरुद्ध पुलिस ने ₹10,000 का चालान कर कड़ी कार्रवाई की है।

घटना का विवरण:*कल दिनांक 26 मार्च, 2026 को त्रिवेणी चंद्र पाठक (पुत्र श्री कांति वल्लभ पाठक, निवासी देवलातल्ला, गोलापार) द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनकी कार ‘मधुबन बैंक्वेट हॉल’ के पास से चोरी हो गई है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना काठगोदाम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सिटी पेट्रोल और चीता मोबाइल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया और पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच में खुला मामला: पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कार को मधुबन बैंक्वेट हॉल के पास ही एक एकांत स्थान से बरामद कर लिया गया। जब कॉलर से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि वह स्वयं गाड़ी खड़ी करके स्थान भूल गया था और बिना पुष्टि किए पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दे दी।

वैधानिक कार्रवाई:

पुलिस एक्ट के तहत चालान: झूठी सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने और गुमराह करने पर पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कॉलर के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 की चालानी कार्यवाही की गई।अपनी गलती का अहसास होने पर कॉलर द्वारा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया गया।

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश: जनता से अपील है कि आपातकालीन सेवा (112) का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी सूचना से पुलिस का कीमती समय नष्ट होता है और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचने में विलंब हो सकता है। भ्रामक या झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन