नवरात्रि पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में भव्य कन्या पूजन, 205 से अधिक कन्याओं का सम्मान

हल्द्वानी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कन्या पूजन कार्यक्रम का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम के पर्यावरण मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) के परिवारों से 208 कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस दौरान पूरे वातावरण में श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व महापौर आदरणीय डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती, अलका जीना, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा विजयलक्ष्मी चौहान, सांसद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्रा, चंपा नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, पार्षद प्रमोद पंत, पार्षद तनुजा जोशी, पार्षद बिना चौहान, सम्मानित पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि “नवरात्रि का यह पावन पर्व नारी शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। हमारे पर्यावरण मित्रों के परिवारों की कन्याओं का पूजन कर हम न केवल उनकी भूमिका का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि समाज में समानता और समरसता का संदेश भी दे रहे हैं। नगर निगम परिवार सदैव स्वच्छता कर्मियों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और संस्कारों को मजबूत करते हैं।”

कार्यक्रम का सफल संचालन नगर निगम की पूरी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ, जो सामाजिक समरसता और सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन