हल्द्वानी। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सर्किट हाउस, हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुवा। जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी द्वारा जनगणना संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से संबंधित जानकारी दी गई इसके उपरांत सभी फील्ड ट्रेनरों को देवलामल्ला गांव में जाकर जनगणना आदि से संबंधित जानकारी दी।
प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंतिम दिन प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी ओखलकांडा हिमांशु जोशी, बेतालघाट बीसी जोशी सहित फील्ड ट्रेनर एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।








