शराब के नशे में उत्पात मचाकर वाहन चालक से मारपीट और वाहन में तोडफोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।

इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 25 मार्च, 2026 की सायं करीब 07:00 बजे नरीमन तिराहे के पास कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। यही नहीं, उक्त युवकों द्वारा चालक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक शांति को बाधित किया गया।

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और घटना की फुटेज की जांच करने पर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

अभियुक्तों का विवरण:-

  1. भाष्कर सिंह बिष्ट (उम्र 23 वर्ष), पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल।
  2. हिमांशु कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल।

पुलिस कार्रवाई:– घटना में संलिप्त उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व टीम द्वारा धारा 172 (2) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया है। नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश “देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी है– शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचना भारी पड़ेगा। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में किसी नागरिक के साथ अभद्रता करता है या यातायात बाधित करता है, तो उसके विरुद्ध न केवल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि भारी जुर्माना और जेल की सजा भी सुनिश्चित की जाएगी। नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Related Posts

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 4 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 3 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 3 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

  • By Tanuja
  • July 27, 2026
  • 6 views
बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा