रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनपद भ्रमण को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु एसएसपी नैनीताल ने दिए कड़े निर्देश

नैनीताल। रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज *दिनांक 19.03.2026 को डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन एवं भौतिक माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि यह ड्यूटी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण रहेगी, विशेषकर ईद पर्व के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी आवश्यक है।

दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं—

➤ दिनांक 19, 20, 21 एवं 22 मार्च की रात्रि 11:00 बजे से 01:00 बजे तक समस्त COs/SHOs/SOs द्वारा क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा।

➤ चेकिंग अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए।

➤ प्रत्येक रात्रि में प्रभावी गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं चीता मोबाइल ड्यूटी लगाई जाए।

➤ हुड़दंगियों,नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

➤ प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से 07:00 बजे तक “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

➤ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

➤ अलविदा जुम्मा की नमाज सार्वजनिक सड़कों/ किसी की प्रॉपर्टी आदि पर अदा न की जाए, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

➤ समस्त थाना एवं चौकी का पुलिस बल अपने-अपने थाना परिसर/बैरिक में ही निवास करेगा, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके।

➤ वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाते हुए ज्वेलर्स शॉप, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।

➤ रात्रि 12:30 बजे के पश्चात नाइट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा D-24 के तहत बीडीएस (BDS) टीम के साथ हैलपैड से कार्यक्रम स्थल तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

➤ आगामी दिवस में भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटलों, लॉज एवं रेस्टोरेंट आदि में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

➤ दिनांक 20 मार्च को प्रातः से सायं तक व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान संचालित किया जाएगा।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

उक्त मीटिंग में डाॅ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी, आर.डी.मठपाल, एसपी दूरसंचार नैनीताल, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा